फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निर्माण में धांधली का आरोप, किया प्रदर्शन

Sun, 12 Jan 2025 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सीवन में नगर निवासियों की बार-बार मांग करने पर फिरनी का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जो सोसाइटी बैंक से पटवार भवन होते हुए सौथा मोड तक बनाई जा रही है। निर्माण शुरू होते ही सड़क निर्माण में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगने आरंभ हो गए हैं। नगर निवासियों ने इस सड़क के बनाए जाने में सही निर्माण सामग्री का इस्तेमाल न करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण के खिलाफ नारेबाजी की।

नगर निवासी फौजी सुरेश मुंजाल, पिरथी सैनी, रमेश आर्य, कालू रहेजा, ओम प्रकाश रहेजा, लाल चंद, जय नारायण, विपिन रहेजा, धर्मपाल व अन्य ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से खस्ता हाल थी और बहुत बार मांग करने के बाद इस सड़क का निर्माण कार्य आरंभ हुआ है, लेकिन इस सड़क के निर्माण में अनियमितता बरती जा रही हैं। सड़क को बनाने में जो मापदंड सरकार की ओर से तय किए गए हैं उसके अनुसार इस सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। सड़क के नीचे पूरा गटका नहीं डाला गया है जबकि नियमानुसार नीचे गटका डाला जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क बनाने के लिए नीचे गटका और उस पर डस्ट डाल कर उसका निर्माण करवाया जाना है, लेकिन ठेकेदार ने पुरानी सड़क को तोड़कर उसी का गटका नीचे डाला है और ऊपर से डस्ट डाल कर काम आरंभ करवा दिया गया है। सड़क के दोनों और निकासी के लिए नाली का निर्माण करवाया जाना चाहिए, ताकि पानी सड़क पर न आए और सड़क खराब न हो, लेकिन इस सड़क के एक ओर ही नाली बनाए जाने का प्रावधान है। दूसरी और नाली नहीं बनाई जा रही है।

नाराज नगर निवासियों ने कहा कि इस प्रकार का भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। यह सड़क आगे दो दर्जन गांवों को सीवन से जोड़ने का काम करती है और इस पर रोजाना सैंकड़ों वाहनों का आना जाना होता है। यह सीवन के व्यापार के लिए मुख्य मार्ग है। यदि इस सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार होता है और सही प्रकार से सड़क नहीं बनती है तो यह बहुत ही जल्द पुरानी खस्ता हालत में आ जाएगी।

नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि सीवन की फिरनी का जो निर्माण चल रहा है उस पर विभाग नजर रखे हुए है। सड़क के निर्माण में यदि किसी को भी कोई खामी नजर आती है या जिसे भी यह लगता है कि सड़क नियमानुसार नहीं बनाई जा रही है तो वह शिकायत नगरपालिका में कर सकता है। उसकी जांच की जाएगी। इसके लिए एमई और जेई को भी लगातार जांच के आदेश दिए गए हैं जो सड़क निर्माण के दौरान देख रेख कर रहे हैं।

इस संबंध में नगरपालिका सीवन के एमई प्रीतपाल सिंह ने बताया कि अभी इस सड़क का निर्माण कार्य आरंभ हुआ है और प्रथम चरण पर है। इसके बाद गटका डाला जाएगा, डस्ट डलेगी और उसके बाद रोलिंग होगी। सड़क का निर्माण कार्य नियमानुसार हो और किसी प्रकार की घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल न हो इसके लिए नगरपालिका कृत संकल्प है। कहा कि जो लोग इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं वह निजी हित में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस सड़क पर बहुत से लोगों ने बहुत बड़े बड़े रैंप बनाए हुए हैं जिसके कारण लोगों को भी परेशानी है और सड़क निर्माण भी सही प्रकार से नहीं हो पा रहा है। इन लोगों को 181 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं कि या तो सोमवार तक अपने रैंप हटा लेवें, नहीं तो नगरपालिका इन्हें हटा देगी। इसी कारण से लोग सड़क निर्माण में अड़चन लगा रहे हैं और निर्माण कार्य रुकवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें