फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत अनाज मंडी से माल पार

Sun, 12 Jan 2025 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत अनाज मंडी में श्री बाला जी प्लाईवुड एवं हार्ड वेयर दुकान से नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोर पार कर ले गए। पुलिस के मुताबिक, चोरों ने बेहद शातिराना अंदाज में घटना अंजाम दी। दुकान के पीछे के शटर व तालों को तोडकर उन्होंने भीतर प्रवेश किया और मुख्य रूप से पीतल की टोंटी हैंडल, एल्बो व ब्रांस आदि सामानों के साथ गल्ले से करीब 12 हजार रुपये ले उड़े।

दुकान मालिक को घटना की जानकारी सुबह की सैर के दौरान मिली। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ विभिन्न टीमों ने जांच शुरू की। दुकान मालिक गौरव सिंगला ने पुलिस थाने में घटना की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सायं करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर लौट गया था। शनिवार सुबह करीब छह बजे जब वह सैर को निकला तो दुकान के पीछे की साइड से दोनों शटर टूटे मिले। चोरी की
विज्ञापन


आशंका से उन्होंने अपने पिता को फोन करते हुए मुख्य द्वार की चाबी लेकर मौके पर बुलाया।

जब उन्होंने मुख्य शटर खोलकर देखा तो दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीतल की टोंटी, हैंडल, एल्बो, व ब्रांस आदि बड़ी मात्रा में सामान चोरी हो गया था। दावा किया कि उन्हें करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कलायत थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम की ओर से मामले की गहनता से छानबीन जारी है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। चोरी की घटना का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी के साथ-साथ घटना से जुड़े हर पहलू को बारीकी से खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें