फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में अनैतिक कार्य करवाने का आरोपी काबू

Fri, 05 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। होटल ग्रीन वैली, कलायत में अनैतिक कार्य करवाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी अमित को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक का निवासी बताया जाता है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि थाना कलायत के प्रबंधक, इंस्पेक्टर बलबीर सिंह की टीम गश्त के दौरान कैंची चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि रामगढ़ रोड स्थित होटल ग्रीन वैली में बाहर से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से अनैतिक कार्य करवाए जा रहे हैं और होटल मालिक अमित इस धंधे से कमीशन कमाता है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत होटल पर पहुंची। छापेमारी के दौरान मौके पर दो महिलाएं और एक ग्राहक पाए गए। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि होटल मालिक अमित ही उन्हें देह व्यापार के लिए बुलाता है और रुपये बांटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सुशील प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता देखते हुए थाना कलायत में मामला दर्ज किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आगामी जांच के दौरान आरोपी, तेग कॉलोनी, रोहतक निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें