कैथल। शहर में वार्ड नंबर 11 की भगत सिंह कॉलोनी वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने वीरवार को अमर शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर सुरजेवाला ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि उन्हें कैथल की इस पावन धरती पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को रोज़ याद दिलाएगी कि हमारी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और अनगिनत क्रांतिकारियों के बलिदान का परिणाम है।
सुरजेवाला ने कहा कि वार्डवासियों की यह मांग थी कि कॉलोनी में खंडित हुई भगत सिंह की प्रतिमा को पुनर्स्थापित किया जाए, और आज वह मांग पूरी हुई है। उन्होंने सभी से अपील की कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक मजबूत, समृद्ध और सपनों का भारत बनाएं। संवाद