कैथल। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जबरन गर्भपात करवाने के आरोप में विवाहिता की शिकायत पर उसके पति मनोज कुमार, ससुर सुल्तान और एक अन्य व्यक्ति गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी रीति-रिवाज से मनोज के साथ हुई थी, लेकिन 10 मई 2025 को तीनों ने मिलकर जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादबंधक बनाकर मारपीट, चार पर रिपोर्ट
कैथल। गांव पीडल निवासी बलराम की शिकायत पर चीका थाना पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। बलराम के अनुसार, 8 जून को गांव के जोनी और निहाल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ उसे खेत में ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर पीटा गया। आरोपियों के मौके से फरार होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद