फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दे ठगी का आरोपी काबू

Wed, 13 May 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इंस्टाग्राम के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी गांव बिरखैर जिला कुरुक्षेत्र निवासी विवेक शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

वह फिलहाल पंजाब के लुधियाना जिले के भूतगढ़ में रह रहा था। पहला आरोपी गांव लोहारा जिला कुरुक्षेत्र निवासी सुरेंद्र सिंह था। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि बदसूई निवासी रवि पूनिया ने बताया था कि उसकी पत्नी ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा पर रह रही है और वह भी स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। वह एजेंसियों की तलाश कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान उसे एक इंस्टाग्राम अकाउंट से संदेश मिला, जिसमें 6 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा लगवाने का दावा किया गया। उसने जरूरी दस्तावेज व्हाट्सएप से भेज दिए। 23 जनवरी 2025 को आरोपी ने व्हाट्सएप पर कथित वीजा भेजा और बाद में ऑस्ट्रेलिया की टिकट के नाम पर 2 लाख 10 हजार रुपये और ले लिए। पैसे लेने के बाद न तो टिकट भेजा और न ही वीजा की मूल कॉपी दी। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन


थाना साइबर क्राइम में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही लोहारा कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि विवेक शर्मा और सुरेंद्र सिंह ने मिलकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी और उसी से ठगते थे। पुलिस ने आरोपी विवेक शर्मा के कब्जे से 5 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें