फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो लूटने के लिए जसविंद्र को मारा था

Tue, 27 May 2014 11:48 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। कलायत के गांव खरकपांडवा वासी जसविंद्र सिंह की हत्या उसकी टैक्सी (स्कॉर्पियो) को लूटने के इरादे से की गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि 20 मई को कलायत के जसविंद्र की स्कॉर्पियो कुछ लोगों ने यमुनानगर जाने के लिए किराये पर ली थी। इसके बाद उन्होंने जसविंद्र की हत्या की और स्कॉर्पियो को लूटने के बाद उसके शव को यमुनानगर के जडलाना गांव में पेड़ से बांध दिया। एसपी कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि जसविंद्र की हत्या गला दबाकर की गई थी।
विज्ञापन


उधर, तीनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से यूपी के जिला सहारनपुर वासी और मुख्य आरोपी शामिल को चार दिन के रिमांड पर भेजा गया है, जबकि शेष आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज गए हैं। पुलिस ने लुटी गई स्कॉपियो को भी बरामद कर लिया है।

एक आरोपी जसविंद्र के गांव का
एसपी कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष मामले का पटाक्षेप करते हुए एसपी कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि 20 मई की शाम अज्ञात व्यक्तियों ने स्कार्पियो चालक खरकपांडवा निवासी जसविंद्र सिंह को मोबाइल पर संपर्क करते हुए गाड़ी को बस अड्डा कलायत से यमुनानगर के लिए किराये पर किया था। जसविंद्र 2600 रुपये किराया तय कर उन्हें लेकर चल पड़ा। इसके बाद में जसविंद्र का शव यमुनानगर के जडलाना क्षेत्र में पेड़ से बंधा हुआ मिला था। उन्होंने बताया था कि मामले की जांच सीआईए पुलिस टीम को सौंपी गई थी। जिसने यूपी के जिला सहारनपुर के गांव रायपुर कलां में रेड मारते हुए इसी गांव वासी शालिक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई गाड़ी बरामद कर ली। आरोपी से सीआईए ने पूछताछ करते हुए षडयंत्र में लिप्त अंबाला वासी सोनी उर्फ संदीप तथा कलायत वासी मोनू महाजन सोमवार को ही देर रात तक गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने शालिक को चार दिन के रिमांड पर लिया है। शेष दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वारदात से पहले ही बनाई पूरी योजना
टैक्सी चालक की हत्या से पूर्व आरोपियों ने फर्जी पते पर सिम कार्ड एवं मोबाइल खरीदा था। जिसके चलते पुलिस ने सिमकार्ड एवं फर्जी आईडी मुहैया करवाने वाले युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। योजना के तहत आरोपी संदीप सोनी ने किसी की जाली आईडी सोनू को सिम उपलब्ल करवाई तथा अन्य जरूरी औपचारिकताओं को पूरी किए बगैर सोनू महाजन ने नया सिम शालिक और उसके साथियों को देकर चालू करवा दिया। जिस पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जसविंद्र को हो गया था खतरे का आभास
एसपी ने बताया कि ढांड पहुंचने पर चालक के भाई ने उसे सतर्क किया तो चालक जसविंद्र को शक हो गया तथा वह आगे चलने से मना कर गाड़ी वापस मोड़ने लगा। इस दौरान आरोपियों ने उसे काबू कर लिया तथा मारपीट की और वे खुद गाड़ी चलाने लगे। उन्होंने इस बीच जसविंद्र के हाथ-पांव बांधकर उसे पीने के लिए पहले से ही तैयार नशीला पर्दाथ पिला दिया और उसके मुंह पर टेप लगा दी, ताकि वह शोर नहीं कर सके।

इसके बाद आरोपियों ने देर रात को उसका गला दबा दिया और उसे यमुनानगर के जठलाना क्षेत्र में पेड़ से बांध कर फरार हो गए। गाड़ी लूट के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से व्यापक पूछताछ की जा रही है। उसके दो अन्य साथियों की भी पहचान हो गई है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सिम विक्रेताओं को दी चेतावनी
एसपी कुलदीप सिंह ने सिमकार्ड विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे समुचित दस्तावेज व किसी परिचित के मोबाइल नंबर की पुष्टि करने समेत सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने बाद ही ग्राहक को सिम उपलब्ध करवाएं। उन्होंने टैक्सी चालकों को भी सचेत किया है कि वे ग्राहक रजिस्ट्रर लागू करते हुए ग्राहक  की आईडी समेत किसी परिचित को माध्यम लेकर टैक्सी किराये पर दें, ताकि इस प्रकार की अनहोनी घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें