फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अपहरण के मामले में शामिल आरोपी काबू

Sat, 06 Sep 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने थाना तितरम क्षेत्र के तहत एक दंपती का अपहरण करने के मामले में शामिल एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पति-पत्नी का अपहरण इसलिए किया था कि वह उसके पति को हानि पहुंचाकर महिला के साथ प्रेम प्रसंग बनाकर उसके साथ रह सके।

इस मामले में स्टाफ के प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने गांव बढछपर जिला हिसार निवासी आरोपी अनूप उर्फ दिल्लू को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अनूप पहले काबू किए गए आरोपी सुनील का दोस्त है और सुनील के साथ वारदात में शामिल था। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तितरम क्षेत्र के तहत एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार उसकी पुत्र व पुत्रवधू 26 अगस्त को शाम के समय कैथल से उनके गांव की तरफ बाइक पर आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक ब्रेजा गाड़ी को उनकी बाइक के आगे रोककर उसके पुत्र व पुत्रवधू को अगवा कर ले गए। थाना तितरम में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में 27 अगस्त को आरोपी जिला जींद के गांव बुढाखेड़ा निवासी सुनील को काबू करके अपहरण किए पति पत्नी को रेस्क्यू करवाया जा चुका है। आरोपी सुनील अपहरण की गई महिला को जानता था व उस पर प्रेम प्रसंग बनाने के लिए दबाव बना रहा था, जो महिला उसको मना करती थी, महिला अपने विवाहित जीवन से खुश थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें