कैथल। चूरापोस्त सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर के गांव बरदिया निवासी नंद किशोर को जांच में शामिल किया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 14 हजार रुपये ड्रगमनी बरामद की गई। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने छह अक्टूबर 2023 को दाबनखेडी निवासी अंग्रेज सिंह को उसके मकान से काबू कर एक किलो 150 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि आरोपी अंग्रेज को यह चूरापोस्त नंद किशोर ने उपलब्ध करवाया था। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
मोबाइल चोरी करने के मामले में गिरफ्तार
कैथल। भागल माता बसंत मंदिर से महंतों के मोबाइल चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी भागल निवासी बीरभान को गिरफ्तार कर लिया। माता बसंत मंदिर भागल के महंत भान गिर की शिकायत अनुसार 10 मार्च की रात आरोपी मंदिर से उनके दो मोबाइल चोरी करके ले गया था। दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद