फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लालच देकर ठगे 74 लाख रुपये

Wed, 13 Mar 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कंपनी में सदस्य जोड़ने और मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर चार आरोपियों ने कई युवकों से 74 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजौंद निवासी राजिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पानीपत निवासी शिवचरण, गढ़ी मुल्तान जिला करनाल के शक्ति सिंह, समालखा निवासी कपूर सिंह और चंडीगढ़ के मोहित शर्मा ने डॉक्सी फाइनेंस नामक कंपनी बना रखी है। आरोपियों ने कई जगहों पर कंपनी के सेमिनार किए हैं। राजौंद में आकर भी इन्होंने सेमिनार किया और बताया कि कोई भी व्यक्ति उनकी कंपनी में पैसे लगाता है तो और सदस्य कंपनी में जोड़ता है तो थोड़े ही समय में तीन से चार गुणा मुनाफा मिलेगा और विदेश भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि कम से कम 1200 डॉलर की एक आईडी लगेगी, इससे ज्यादा जितनी मर्जी आईडी लगा सकते हैं। इस तरह का आश्वासन भी दिया कि जो व्यक्ति अपने नीचे जितने अधिक व्यक्तियों को जोड़ेगा उसको चार प्रतिशत अतिरिक्त बोनस मिलेगा और विदेश में टूर पर भेजा जाएगा। उन्होंने उनका विश्वास जीतने के लिए छाईलैंड टूर पर भी भेजा और कहा कि अगला टूर दुबई का है और उसके बाद कंपनी की तरफ से सबको यूएसए का वर्क परमिट दिलवाया जाएगा और वहां काम दिलवाया जाएगा।

राजिंद्र ने बताया कि झांसा देकर आरोपियों ने उसे, संजू, संदीप, नीटू व अन्य लोगों को कंपनी का सदस्य बना लिया। धोखाधड़ी से अपनी कंपनी में लाखों रुपये लगवा लिए। उन्होंने भी अपने नीचे सदस्यों को जोड़ना शुरू कर दिया। नए सदस्य जोडऩे पर जो राशि आनी थी, जब राशि नहीं आई तो सदस्यों ने उनसे इस बारे में पूछा। जब उसने आरोपियों से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने कहा कि कंपनी का सॉफ्टवेयर अपडेट हो रहा है, जल्द ही रुपये आ जाएंगे।
विज्ञापन


राजिंद्र ने बताया कि जब तीन माह बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ तो आरोपियों ने कहा कि वे उनका यूएसए का वीजा लगवा देंगे। यह कहकर दस्तावेज भी ले लिए। बाद में आरोपियों ने न तो वीजा लगवाया और न ही रुपये वापस दिए। जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ 74 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी भानसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें