फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीमा करने के नाम पर धोखाधड़ी में आरोपी काबू

Fri, 07 Jun 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीमा करने के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अली विहार सरिता विहार दिल्ली निवासी सचिन को काबू कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ढांड क्षेत्र निवासी एक महिला की शिकायत अनुसार उसने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में बीमा पॉलिसी ली थी। उसके पास 23 अगस्त को कॉल आई कि आपका कोरियर आया है। आप बीमा लोकपाल विभाग में कार्यरत विजय ठाकरे से बात करें। उसने दिए गए नंबर पर बात की तो फोन सुन रहे व्यक्ति ने कहा कि वह बीमा लोकपाल विभाग से बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने जो पॉलिसी ली थी, एजेंट ने उसका पैसा शेयर मार्केट में लगा दिया था। इसमें आपको काफी मुनाफा हुआ है। आपका 3,75,780 रुपये का चेक बना हुआ, जिसकी स्टांप ड्यूटी फीस 15 हजार 200 रुपये बनती है। आरोपी ने उसे खाता नंबर दिया और रुपये डालने के लिए कहा। फोन करने वाले ने कहा कि आपका चार्ज भी लगेगा, जिसके 25 हजार 200 रुपये दिए गए खाते में डलवाने होंगे। आरोपी के कहे अनुसार उसने दिए गए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे नौ लाख 57 हजार 100 रुपये विभिन्न खातों में धोखाधड़ी से डलवा लिए। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को काबू किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी सचिन को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें