कैथल। दुकान से सामान व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी संजय बस्ती चीका निवासी जोगिंद्र उर्फ अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सलेमपुर गामड़ी निवासी सुमन की शिकायत के अनुसार हैफेड रोड चीका स्थित उसकी ब्यूटी पार्लर की दुकान से 15 जुलाई की रात को अज्ञात व्यक्ति 10 हजार रुपये और सामान चोरी कर ले गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवादशराब तैयार कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार
कैथल। शराब तैयार कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव बालू निवासी राजेश के खेत में बने मुर्गी फार्म पर दबिश देकर वहां शराब तैयार कर रहे आरोपी गांव बालू निवासी राजेश कुमार व सुरेंद्र सिंह को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 9.5 बोतल हथकड़ी शराब, 300 लीटर लाहण व भी चलाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद