फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुर्तगाल भेजने के नाम पर ठगी में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुर्तगाल भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगी मामले में इकनॉमिक सेल ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने फर्जी वीजा पर भाई को दुबई भेजा दिया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा था।

एएसआई रामपाल की टीम ने जांच करते हुए नरवलगढ निवासी आरोपी आशु उर्फ अजय को गिरफ्तार किया। गांव खेड़ी गुलाम अली निवासी मनजिंद्र की शिकायत के अनुसार वह अपने भाई गुरविंद्र सिंह को पुर्तगाल भेजना चाहता था। इसके लिए उसने नरवलगढ़ निवासी एजेंट अजय से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसके भाई को पुर्तगाल भेजने की बात कही और पांच अक्तूबर 2023 को उससे 19 लाख रुपये ले लिए। रुपये व दस्तावेज लेने के बाद आरोपी ने उसके भाई को फर्जी वीजा पर दुबई भेज दिया और अब गुरविंद्र दुबई में ही रह रहा है। अब उन्होंने आरोपी अजय को उसके भाई को जल्द पुर्तगाल भेजने के लिए कहा तो उसने धमकी दी कि ज्यादा परेशान किया तो गुरविंद्र को दुबई में ही मरवा देगा। इस बारे थाना सीवन में केस दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से 10 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें