फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, ड्रम टायर संग पानी की टंकी को जांचा

Sun, 08 Dec 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बलविंद्र गर्ग के दिशा निर्देश पर बलजीत सिंह व भारत भूषण स्वास्थ्य निरीक्षक की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने पंचायत घर व थाना परिसर में रखे ड्रम, टायर, पानी की टैंकी आदि की जांच की गई। इस जांच के दौरान कहीं भी डेंगू लार्वा नहीं मिला।

इस मौके पर टीम के सदस्यों ने आस पास उपस्थित लोगों को डेंगू के बचाव के बारे में जागरूक भी किया। भारत भूषण ने बताया गया कि किसी भी स्थान या बर्तन आदि में एक सप्ताह से अधिक साफ पानी एकत्रित दन होने दें। डेंगू का मच्छर खड़े साफ पानी के अंदर ही पनपता है। बुखार होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के अंदर रक्त की जांच करवाएं। नगर पालिका के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि शहर के अंदर सफाई व्यवस्था निरंतर जारी है। समय-समय पर फॉगिंग करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका के आपसी तालमेल से शहर के अंदर बीमारियों पर रोक लगाने का निरंतर प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की गई कि शहर के अंदर डोर टू डोर कचरा उठाने वाली गाडिय़ां गली मोहल्ले के अन्दर जा रही है। उसके अंदर ही कचरा डालें। शहर को साफ रखने के लिए नगर पालिका का सहयोग करें। इस अवसर पर विजय कुमार, अनिल कुमार, हरदीप, सुनील कुमार, लवप्रीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में 52 जगहों पर मिला मच्छरों का लार्वा

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिलेभर के नौ हजार 516 घरों व दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 52 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। अब तक 4394 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 4367 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। जिलेभर हेल्थ डिपार्टमेंट की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें