फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फायरिंग करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, दो दिन का लिया पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी में फिरौती के लिए एक दुकान पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम ने कैथल खुर्द जिला कुरुक्षेत्र निवासी आरोपी कमलजीत को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि 26 फरवरी को पूंडरी स्थित एक मिठाई दुकान के मालिक पर एक बाइक पर सवार अज्ञात युवकों ने फिरौती की मांग के एवज में फायरिंग की थी। इस बारे में थाना पूंडरी में मामला दर्ज है।
मामले की जांच के दौरान 13 मार्च की रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी छुड़ानी जिला झज्जर निवासी अनूप उर्फ आशीष उर्फ फैजल के राजौंद क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस टीमों की ओर से राजौंद क्षेत्र में उसे खोजकर सरेंडर करने का मौका दिया गया लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनूप की मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले की आगामी जांच में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट पुलिस की ओर से अन्य आरोपियों को भी काबू करके जेल भेजा जा चुका है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी कमलजीत भी फायरिंग करने की वारदात में शामिल था।
आरोपी इससे पूर्व किसी अन्य मामले में यमुनानगर जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें