फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनाज मंडियों में गेहूं की आवक में तेजी पर अभी तक उठान नहीं हो पाया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीजन शुरू होने के बाद अब जिले की अधिकतर अनाज मंडियों में गेहूं की आवक में तेजी है लेकिन अभी तक उठान शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण आढ़तियों व किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उठान न होने के कारण जहां अन्य किसान गेहूं को मंडी में लेकर नहीं आ सकते हैं। वहीं आढ़तियों को नुकसान होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

अब पिछले दो दिन से बारिश भी हो रही है तो गेहूं की फसल को और अधिक नुकसान होने की संभावना है। वीरवार शाम को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को भी बारिश जारी रही। इस कारण मंडियों में पड़ी गेहूं की फसल के भीगने से उसका नुकसान होने की संभावना है।
वहीं बताया जा रहा है कि शहर की अनाज मंडियों में गेहूं उठान के निविदा सूचना तो जारी कर दी है लेकिन संबंधित ठेकेदार की ओर से ट्रक मुहैया नहीं करवाए गए हैं। इस कारण से अभी तक उठान नहीं हो रहा है। उधर अधिकारियों का कहना है कि मंडियों में गेहूं का उठान जल्द शुरू करवाया जाएगा ताकि न तो किसान को परेशानी हो और न ही किसी आढ़ती को।
विज्ञापन


गौरतलब है जिले में अभी तक 26 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से कुल 18 हजार 360 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। इसमें डीसी प्रीति ने बताया कि जिले में अब तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तीन हजार 218 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड ने 14 हजार 584 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयर हाउस ने 558 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदा है। उन्होंने बताया कि अरनोली मंडी में 887 एमटी, बाउपुर मंडी में 137 एमटी, चीका मंडी में आठ हजार 266 एमटी, कैथल पुरानी मंडी में 202 एमटी, कैथल नई मंडी में चार 514 एमटी तथा कैथल अतिरिक्त अनाज मंडी में तीन हजार 831 एमटी, राजौंद मंडी में 140 एमटी, सांघन 132 एमटी, सीवन मंडी में 251 एमटी गेहूं खरीद की गई। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मंडी में अपनी फसल को पूरी तरह से सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।
वर्जन-
मार्किट कमेटी कैथल के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि अभी तक ठेकेदार की ओर से ट्रक नहीं भेजे गए हैं। इस कारण से गेहूं की फसल के उठान में देरी हो रही है। शनिवार से गेहूं की फसल का उठान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें