कैथल। गांव डीग में फरवरी माह में झगड़े में की गई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि गांव पबनावा निवासी जसबीर की शिकायत पर यह केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि उसका भतीजा अंकित व उसकी बुआ का पोता पूंडरी संजू दोनों गांव डीग में जगदेव उर्फ जग्गा के शराब के ठेके पर नौकरी करते थे। चार व पांच फरवरी की रात को उसके भतीजे अंकित के बड़े भाई सावन के पास संजू ने फोन करके बताया कि अंकित को गांव डीग में हुए लड़ाई झगड़े में काफी चोटे लगी हैं। वे उसे लेकर अस्पताल जा रहे हैं। जब वे पहुंचे तो अंकित की मौत हो गई थी।
पुलिस ने इस मामले में होशियार सिंह के मकान में राजीव, अंकित, बलिंद्र, धनपत, हिरके, कवंरभान व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में थाना पूंडरी प्रबंधक एसआई रमेशचंद की टीम ने करीब 37 वर्षीय आरोपी डीग निवासी राजीव उर्फ माडा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लड़ाई-झगड़े में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया। गहन पूछताछ के उपरांत आरोपी शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।