फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में लगाए गए 50 अतिरिक्त कर्मचारी

विज्ञापन
11-कैथल। अमर उजाला में 16 जुलाई को प्रकाशित समाचार। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज कार्यशाला में स्टाफ की कमी को देखते हुए 50 अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। इस समस्या को ‘अमर उजाला’ ने 16 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अब रोडवेज ने इस समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने 50 अतिरिक्त कर्मचारियों को कार्यशाला में लगाया है। ये कर्मचारी अभी तक विभाग के दूसरे कार्यालयों में सेवाएं दे रहे थे। विभाग में कार्यरत ग्रुप डी के 30 कर्मचारियों को हेल्पर के रूप में लगाया है। अन्य 20 कर्मचारियों को मदद के लिए लगाया है। पांच कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है। इसमें सहायक पेंटर को पेंटर, दो सहायक कारपेंटर से कारपेंटर व सहायक बैटरी एटेंडेंट से बैटरी एटेंडेंट बनाया गया है।
गौरतलब है कि रोडवेज की कार्यशाला में कर्मचारियों का भारी टोटा चल रहा है। यहां स्वीकृत 204 पदों में केवल 88 नियमित कर्मचारी ही कार्यरत हैं जबकि आईटीआई के 56 विद्यार्थियों को लगाया गया है। इन्हीं कर्मचारियों की कमी को पूरा करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। कार्यशाला में कर्मचारियों लगाने के बाद हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन रजि. 1004 के डिपो प्रधान महाबीर संधू ने महाप्रबंधक का आभार जताया है। उधर, रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि कार्यशाला में पांच कर्मचारियों की पदोन्नति उनके कार्य के आधार पर मुख्यालय के आदेशों पर की गई है जबकि अन्य 50 कर्मचारी भी हेल्पर के तौर पर सहायता के लिए कार्यशाला में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में लगाए गए कर्मचारी
हेल्पर 30
चपरासी 10
सफाई कर्मचारी 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें