फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चावल चोरी के प्रयास मामले में आरोपी काबू

Fri, 26 Apr 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुतबपुर गांव स्थित एसएसडब्लयूसी के गोदाम से चावल से भरे बैग चोरी करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपी हरी नगर नरवाना निवासी योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

कंपनी के प्रबंधक बिनीत कुमार की शिकायत अनुसार उनकी कंपनी वेयर हाउसिंग की सेवा प्रदान करती है। उनका एचएसडब्ल्यूसी के साथ चावल, गेहूं और अन्य फसल भंडारण करने को लेकर एग्रीमेंट हुआ था। एक मार्च को रात करीब साढ़े दस बजे गोदाम से चावल चोरी करने की जानकारी उसे मिली थी। योगेश गोदाम में आया था। उसके बाद एक गाड़ी आई जिसमें काला और अमरजीत बैठे हुए थे।
विज्ञापन


रात के सुरक्षा कर्मचारी बलविंद्र सिंह ने उन्हें देखा तो उसे कुछ शक हुआ । बलविंद्र सिंह ने उसे इस बारे में सूचना दी और गोदाम के मुख्य गेट को भी ताला लगा दिया। सूचना मिलने के बाद एचएसडब्ल्यूसी, एफसीआई और उनकी कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। सुपरवाइजर योगेश को ही गोदाम की जिम्मेदारी दी हुई थी। टीम ने मौके पर जाकर गाड़ी की वीडियो बना ली। गाड़ी में चावल से भरे 56 बैग थे, जिन्हें चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन


बाइक चोरी में दो आरोपियों को दबोचा

कैथल। बाइक चोरी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी गांव बाबा लदाना निवासी गुलफान को गिरफ्तार कर लिया। सीवन निवासी बलबीर की बाइक 27 अक्तूबर 2023 को शाह अस्पताल से चोरी हो गई थी। चौकी किठाना पुलिस ने आरोपी गांव सींसर जिला जींद निवासी जोगिंदर को गिरफ्तार कर लिया। संजय की बाइक पांच अप्रैल को एसबीआई बैंक किठाना के पास चोरी हो गई थी। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें