फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्मी से पशुओं को बचाव के लिए शेड रखें खुला

Fri, 26 Apr 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रतिदिन लगातार गर्मी बढ़ रही है। दोपहर को अधिक गर्मी के चलते सड़के व बाजार सुनसान नजर आ रहे हैं। उधर पशुपालन विभाग ने गर्मी से पशुओं के बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने भी हीट वेव से बच्चों के बचाव को लेकर दिए दिशा-निर्देश दिए है।

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र यादव ने कहा कि आए दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में पशुओं के गर्मी से बचाव के लिए पशुओं का शेड खुला व हवादार होना चाहिए तथा शैड की छत ऊंची होनी चाहिए। अगर शेड की छत टीन की बनी है तो उस पर पराली आदि की परत डाल देनी चाहिए, ताकि शेड के अंदर का तापमान कम रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पशुओं के शैड की दिशा पूर्व से पश्चिम की तरफ होनी चाहिए। पशुओं के शेड में पंखे व डेर्जट कूलर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। पशु शेड के बाहर खुले में केवल घने छायादार वृक्ष के नीचे ही बांधे। पशु को कम से कम दो बार जोहड़ आदि में ले जाना चाहिए। पशुओं के पीने के लिए हर समय सामान्य तापमान या थोड़ा ठंडा पानी उपलब्ध होना चाहिए।

छोटे पशुओं के लिए ध्यान रखा जाए कि पानी की हौदी की ऊंचाई कम होनी चाहिए अन्यथा उनके लिए किसी खुले मुंह के बर्तन में पानी पीने की व्यवस्था होनी चाहिए। गांव में सभी सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित पानी की हौदियों में पशुओं के पीने के लिए स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

स्कूलों में बच्चों का रखें ध्यान

कैथल। अप्रैल की दोपहर में गर्मी तेज होने से विद्यार्थियों को भी छुट्टी के समय दिक्कतें हो रही हैंं। प्रशासन ने भी इस पर स्कूलों को निर्देश जारी किए है, बच््चों का ध्यान रखें। दोपहर में खुले की जगह छायादार स्थानों पर उन्हें अभिभावकों का इंतजार करने को कहें ताकि कोई बच्चा बीमार न पड़ जाए। संवाद
विज्ञापन


किसी भी अवस्था में विद्यार्थियों को खुली धूप में न बिठाया जाए। किसी भी प्रकार का कार्यक्रम खुली धूप में न किया जाए। विद्यार्थियों के लिए साफ पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी विद्यालयों में दिन में तीन बार पानी पीने के लिए घंटी बजाई जाए, ताकि सभी विद्यार्थी समय अनुसार पानी पी सके और शरीर में पानी की मात्रा को बरकरार रख सकें। सभी विद्यार्थियों के साथ गर्मी से बचने के उपायों पर चर्चा की जाए तथा व्यापक जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। आवश्यकतानुसार, स्थानीय स्तर पर आयुष विभाग से संपर्क किया जा सकता है। -विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें