फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गूगल पे से रुपये ट्रांसफर करने का आरोपी पकड़ा

Thu, 12 Jun 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने मोबाइल चोरी कर उसके माध्यम से गूगल पे से रुपये ट्रांसफर करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम थाना प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने जांच के बाद गांव मानस निवासी आरोपी गुरदीप सिंह को नियमानुसार गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल की शुगर मिल कॉलोनी निवासी मुलख राज, जो रिक्शा चलाता है, ने शिकायत दी थी कि 17 मार्च को वह सेक्टर-21 स्थित ग्रीन बेल्ट में पेड़ की छांव में आराम कर रहा था। उसी दौरान उसे नींद आ गई और जब आंख खुली तो उसका मोबाइल फोन गायब था। उसने तुरंत फोन की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस पोर्टल पर दर्ज करवाई और उसी दिन शाम को डुप्लीकेट सिम निकलवा लिया।
विज्ञापन


19 मार्च को जब उसने नया मोबाइल खरीदा और उसमें अपनी सिम डाली, तो गूगल पे से 23,000 रुपये कटने का मैसेज आया। इस पर उसने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपी गुरदीप सिंह इस घटना से पहले छीना-झपटी के एक अन्य मामले में जिला जेल में बंद था। उसी मामले में पहले से ही उसे न्यायालय द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर तलब किया गया था। नए मामले में पूछताछ पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें