कैथल। गोदाम से सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना शहर पुलिस के एएसआई कुलदीप सिंह की टीम ने जांच करते हुए गांव कसुहन जिला जींद निवासी आरोपी विकास उर्फ पांडा को दबोचा है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
दुर्गा इंटरप्राइजेज गोदाम चीका रोड कैथल के मालिक हुड्डा सेक्टर-20 कैथल निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दी थी कि 26 दिसंबर रात उसके चीका रोड स्थित गोदाम पर चौकीदार के साथ मारपीट कर बदमाश सामान समेट ले गए थे।थाना शहर में यह मामला दर्ज कराया गया था।
यह आरोपी किसी अन्य मामले में भिवानी जेल में बंद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गये थे। पुलिस ने उसे एक िदन रिमांड पर लिया। आरोपी विकास से कब्जे से पुलिस ने 800 रुपये बरामद किए। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अन्य आरोपियों के साथ उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी शुक्रवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद