फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कृषि उपनिदेशक कार्यालय में खंगाले रिकॉर्ड

Sat, 20 Jul 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार सुबह के समय लघु सचिवालय स्थित कृषि उपनिदेशक के कार्यालय में दबिश देकर रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान टीम में तीन सदस्य शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से किसानों को दी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी जांच की।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कैथल में कृषि विभाग का कार्यालय काफी सुर्खियाें में रहा था। इसमें विभाग में आला अधिकारी की ओर से रिश्वतखोरी के आरोप की एक ऑडियो भी वायरल हुई थी। इसके बाद विभाग ने तुरंत ही एक्शन लेते हुए उपनिदेशक डॉ. बलवंत को निलंबित भी किया गया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम की दबिश के बाद कार्यालय के कर्मचारियों में भय का माहौल रहा। इस दौरान कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। टीम ने विभाग का हाजिरी रजिस्टर और किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का रिकॉर्ड की जांच करीब दो घंटे तक की। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने गत 12 जुलाई को टीम ने जिला नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस से सबंधित रिकॉर्ड की जांच की थी।

यह है रिश्वतखोरी के आरोप का पूरा मामला ः कुछ दिन पहले ही वाट्सएप ग्रुपों में कृषि विभाग के उपनिदेशक की ओर से रिश्वत लेने की एक ऑडियो व सूची वायरल हुई थी। इस सूची में चार हजार से लेकर 20 लाख रुपये तक की रिश्वत देने का जिक्र हुआ था। आरोप लगाने वाले कर्मी का कहना था कि विभाग के कर्मचारियों कभी स्टॉक रजिस्टर पूरा न होने के नाम पर तो कभी दवाइयों के सैंपल लेने का डर दिखाकर रिश्वत लेता है। आरोप था कि इस गोदाम में नकली दवाइयां जमा की गई।
विज्ञापन


बाद में जब इस गोदाम को खोला गया तो उसमें से दवाइयां गायब मिली। आरोप था कि अधिकारियों ने किसी मृतक व्यक्ति के नाम किरायानामा संबंधी तस्दीकशुदा शपथ पत्र लेकर मामले को रफा दफा कर दिया था। इसके बाद पहले तो डीडीए ने आरोप लगाने वाले कर्मी के खिलाफ गलत दस्तावेज देकर नियुक्ति लेने के आरोप लगाए। इसके बाद विभाग ने डीडीए को ही निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें