फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबाड़ बेचने के बहाने लूट के मामले में आरोपी काबू

Tue, 18 Nov 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
II
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

कैथल। कबाड़ का सामान बेचने के बहाने बुलाकर लूटपाट और ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने सिरटा रोड कैथल निवासी गुरदीप उर्फ दिपा को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव मटौर निवासी सोनू ने थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी गांव में कबाड़ी की दुकान है। 24 मई को एक महिला ने अज्ञात नंबर से फोन कर कबाड़ी का सामान बेचने के बहाने उसे कैथल बुलाया।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, महिला उसे चीका चौक पर मिली और घर में सामान दिखाने के बहाने ले गई। जैसे ही वह घर के अंदर पहुंचा, कमरे में पहले से मौजूद एक लड़की, एक महिला, चार लड़कों और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जेब से 10,000 रुपये निकाल लिए और जबरन 40,000 रुपये गूगल पे से ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन


इसके बाद फोन का लॉक खोलने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मौजूद लड़की के साथ उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया। धमकियों के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि आरोपी गुरदीप को अब काबू कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें