फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस स्टैंड पर जेबकतरे ने 40 हजार रुपये निकाले

Tue, 18 Nov 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कस्बा कलायत बस स्टैंड पर एक जेबकतरा व्यक्ति की जेब से 40 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। इस संबंध में कलायत थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव देवबंन निवासी सुबा सिंह ने शिकायत में बताया कि 17 नवंबर को वह बस स्टैंड पर खड़ा था। बस में चढ़ते समय उसे पता चला कि उसकी जेब से 40 हजार रुपये गायब हैं। उसने आशंका जताई कि किसी जेबकतरे ने भीड़ का फायदा उठाकर उसकी जेब काट ली।

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर मंटू ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



सड़क हादसे में स्कूटी सवार घायल

कैथल। सीवन के कांगथली रोड पर एक बाइक की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांगथली निवासी रामफल ने शिकायत में बताया कि 13 नवंबर को वह स्कूटी से जा रहा था, तभी बलवान नामक व्यक्ति ने अपनी बाइक तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर जा गिरा और उसकी टांग टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें