फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर 36.78 लाख रुपये की ठगी का आरोपी काबू

Wed, 05 Nov 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इकोनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने कनाडा भेजने के नाम पर ठगी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करनाल के गांव बल्ला निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की चौशाला गांव निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दी थी वह भतीजे विक्रम को आस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। इसके लिए उसने नोएडा में रहने वाले मयंक और सिद्धार्थ से बातचीत की। आरोपियों ने उसके भतीजे को 40 लाख रुपये में आस्ट्रेलिया भेजने की बात कही। मई 2024 में आरोपियों ने उससे अलग-अलग समय में 36 लाख 78 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने करनाल के बल्ला गांव निवासी भूपेंद्र, गांव लखनौती सहारनपुर, यूपी निवासी प्रवीन के साथ मिलकर उसे साथ ठगी कर ली। आरोपियों ने उससे जिस खाते में रुपये डलवाए, वह फर्जी आधार कार्ड पर खुलवाया गया था। जब उसे इसके बारे में पता चला और आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे पैसे वापस देने से मना दिया। इस संबंध में उसने आरोपियों के साथ गांव बल्ला में पंचायत भी की। अब आरोपी पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें