फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को भेजा जेल

Wed, 05 Nov 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल।
विज्ञापन

अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामले की जांच डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल द्वारा की जा रही है।पुलिस के मुराबिक पंजाब पटियाला के नन्हेड़ा गांव निवासी गुरप्रीत और गांव गुरदयालपुरा निवासी हरमनप्रीत को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। इसके बाद उनका पूछताछ के लिए अदालत से तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया था।
विज्ञापन

डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया की छह अप्रैल 2025 को कैथल की अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक हुआ था। इस संबंध में थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी एक अप्रैल 2025 को पटियाला स्थित बादशाहपुर चौकी पर ग्रेनेड हमला करने के मामले में पटियाला जेल में बंद थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। दोनों आरोपियों ने छह अप्रैल को अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें