फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख की ठगी में आरोपी काबू

Thu, 11 Sep 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है।

आर्थिक शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि डयोढ़खेड़ी निवासी शीशपाल व जोगिंद्र ने शिकायत दी थी कि वे जमीन खरीदना चाहते थे। इसी दौरान डीलर का काम करने वाले खेड़ी निगरा (पटियाला, पंजाब) निवासी कर्मजीत, समाना (पंजाब) निवासी जोगिंद्र सिंह और अंग्रेज सिंह उनसे मिले और कई गांवों में जमीन दिखाई। शादीपुर (तहसील गुहला) में दिखाई गई 50 कनाल 15 मरले जमीन उन्हें पसंद आ गई। डीलरों ने उन्हें पलौंदिया (जिला पटियाला) निवासी अमरजीत सिंह और कमलजीत सिंह से मिलवाया, जिन्हें जमीन मालिक बताया गया। 37 लाख 75 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से सौदा तय हुआ। 12 मार्च को 60 लाख रुपये बयाने के तौर पर देकर इकरारनामा किया गया। 21 अप्रैल को उन्होंने 20 लाख रुपये और दे दिए।
विज्ञापन


22 मई को रजिस्ट्री की तारीख तय थी, लेकिन उस दिन आरोपी तहसील गुहला नहीं पहुंचे। जब पीड़ित गांव शादीपुर गए तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। अमरजीत और कमलजीत बनकर मिलवाए गए लोग असली जमीन मालिक नहीं थे। मामले की शिकायत पर थाना गुहला में केस दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर इकनॉमिक सैल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई महेंद्र सिंह और एएसआई रामपाल सिंह की टीम ने जांच करते हुए समाना निवासी सिमरनजीत को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पता चला कि आरोपी सिमरनजीत ने डीलर कर्मजीत, जोगिंद्र और अन्य साथियों के साथ मिलकर यह षड्यंत्र रचा था। वह खुद को जमीन मालिक कमलजीत बताकर पेश करता था और फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था। आरोपी से गहन पूछताछ के लिए अदालत से पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें