फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी में आरोपी काबू

Wed, 10 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आर्थिक अपराध शाखा ने अमेरिका भेजने के नाम पर 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को काबू कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ।

आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की टीम ने जांच के बाद तितरम निवासी जसवंत उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। उनके अनुसार, गांव पाई निवासी सुमित ने शिकायत दी थी कि सितंबर 2023 में उसकी पहचान गांव किठाना निवासी अशोक ढांडा से हुई थी।
विज्ञापन


इस दौरान अशोक, उसकी पत्नी मोनिका और सेरधा निवासी परमजीत सिंह ने अमेरिका भेजने की बात कही और 55 लाख रुपये में खर्च बताया। बाद में 47.50 लाख रुपये पर सहमति बनी और पीड़ित से दस्तावेज व पासपोर्ट ले लिए गए।

आरोपियों ने उसके दस्तावेज व पासपोर्ट ले लिया। बाद में आरोपियों ने संदीप ढांडा, मनोज ढांडा व जसवंत के साथ मिलकर उससे अलग-अलग समय में 29 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने उसे दिल्ली से श्रीलंका, श्रीलंका से फिर दिल्ली, दिल्ली से थाईलैंड, थाईलैंड से दुबई व दुबई से कीनिया भेज दिया। फिर कहा कि अब उसका मैक्सिको का वीजा लगेगा। फिर आरोपियों ने उसे तंजानिया भेज दिया और वहां से ईरान भेज दिया।

इस दौरान आरोपी अशोक उसे मिलने के लिए ईरान भी आया और बाद में वापस चला गया। सात अप्रैल 2024 को उसे ईरान में अशोक ढांडा के एजेंटों ने बंधक बना लिया व 20 लाख मांगने लगे। उसे रॉड से पीटा, हाथ-पैर बांध दिए और खाने को कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन


इसके पास व अन्य युवकों के पास जो राशि थी वह भी छीन ली। तीन दिन बाद वह बड़ी मुश्किल से वहां से बचकर ईरान में भारतीय एंबेसी में गया और भारत वापस आया। इस बारे थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें