फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उद्योग के नाम पर 3.84 लाख ठगे, तीन पर केस

Wed, 10 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के एक युवक से धूप लघु उद्योग के नाम पर 3.84 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाने में दी गई शिकायत में जनकपुरी कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह और गांव छौत निवासी राजबीर धूप के कप बनाने का काम करते थे। मार्च 2025 में हांसी निवासी अभियंता संधु उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित कार्यालय में आया और कहा कि अधिक मात्रा में माल बनाने पर अधिक पैसा मिलेगा। अभियंता ने कच्चा माल देने और तैयार माल लेने का भी वादा किया।
विज्ञापन


साथ ही कच्चे माल की एवज में 50 लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा करवाने और काम बंद होने पर उसे लौटाने का आश्वासन दिया।

प्रवीन के अनुसार, आरोपी ने कहा कि वह एक महीने में 10 टन कच्चा माल देगा और प्रति किलो 190 रुपये मजदूरी देगा। उन्होंने आरोपी की बातों पर विश्वास कर 22 अप्रैल से 18 जून तक लगभग 33.84 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपी ने 10 टन माल भेजा और कहा कि अगले महीने और नौ टन माल देगा। प्रवीन और उनके साथियों ने 10 टन कप बना कर भेज दिए।

जब मजदूरी मांगी गई, तो आरोपियों ने कहा कि सिक्योरिटी राशि में एडजस्ट होकर भुगतान हो गया है और आगे की मजदूरी बाद में दी जाएगी। अगले महीने आरोपियों ने सात टन माल भेजा। 26 जुलाई को इस माल को लेने के लिए आरोपी के साथी दीपक और विकास आए। यहां आकर उन्होंने मजदूरी की राशि और एग्रीमेंट लिखने के लिए प्रवीन व अन्य को हांसी बुलाया।
विज्ञापन


इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

परिवार को दी जान से मारने की धमकी

प्रवीन कुमार ने बताया कि जब वे 28 जुलाई को हांसी में आरोपियों के पास गए, तो आरोपी बोले कि वे कोई एग्रीमेंट नहीं करना चाहते और न ही किसी काम में सहयोग देंगे। उन्होंने 50 लाख रुपये हड़पने की बात मानते हुए धमकाया कि अगर कुछ कहा तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। आरोपियों ने 33.84 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें