कैथल। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दी कि देवर ने कुछ महीने पहले एक वीडियो बना लिया फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर 31 जुलाई को यौन उत्पीड़न किया। आरोप है कि बाद में कई बार उसने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमां-बेटी घर से लापता, मामला दर्ज
कैथल। प्रताप गेट से एक महिला अपनी बेटी के साथ अचानक घर से लापता हो गई। प्रताप गेट निवासी एक व्यक्ति ने शहर पुलिस को शिकायत दी कि 19 अगस्त को उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ किसी काम से घर से गई थी, लेकिन वह वापस नहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद