फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो माह में एसी हुआ खराब, 43,500 लौटाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला उपभोक्ता फोरम ने दो महीने के भीतर एसी खराब होने के मामले में कंपनी ने शिकायतकर्ता के 43,500 रुपये लौटाने के आदेश दिए हैं। कंपनी 33,500 रुपये उपभोक्ता को लौटाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा मानसिक पीड़ा और उत्पीड़न के लिए 5,000 रुपये मुआवजा और 5,000 रुपये मुकदमा खर्च भी अदा करने के आदेश दिए हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि 45 दिनों के भीतर भुगतान नहीं होने पर पूरी राशि पर 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देय होगा और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 72 के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
मामले के अनुसार शिकायतकर्ता मेहर सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल 2025 को गांधी पार्क मार्केट स्थित एक एजेंसी से 33,500 रुपये में 1.5 टन क्षमता का स्प्लिट एसी खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना था कि खरीद के लगभग एक माह बाद ही एसी ने ठंडक देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें