फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फसल के दाम लेकर भागे आढ़तियों की गिरफ्तारी हो

Tue, 11 Apr 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अनाज मंडी पूंडरी के रोशन लाल व अन्य आढ़तियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए सत्यवीर ढुल के नेतृत्व में सतबीर सिंह उर्फ पुत्र गंगा सिंह उर्फ मिडा, पवन कुमार, वीरेंद्र व बहादुर ने पिहवा चौक पर धरना देकर ताली थाली बजाई। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए सभी एसपी से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


सत्यवीर ढुल ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस भगोड़े आढ़ती फर्म हुकम चंद, ईश्वरदास, रोशन लाल तरसेम चंद दुकान नंबर 91-92 अनाज मंडी पूंडरी के संचालक रोशन लाल व उसके पुत्र प्रवीण उर्फ बबलू गांव रमानी-रमानी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर 2020 को उपरोक्त फर्म के संचालक रात के समय परिवार सहित अज्ञात स्थान पर भाग गए। सैकड़ों किसानों के फसल के पैसे ठग कर भागे आढ़ती पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के पास बार-बार शिकायत की गई। डीएसपी गुहला से जांच भी करवाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई न करके उन्हें गुमराह किया गया। आरोप लगाया कि अब भी पुलिस दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके विरोध में प्रदर्शनकारी बैनर के साथ ताली ताली बजाते हुए पिहोवा चौक से एसपी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने बताया कि यदि पुलिस जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं करती तो गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मामला ः पूंडरी अनाज मंडी के आरोपी आढ़ती पर 500 किसानों का करीब 15 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों ने कहा कि आढ़ती के माध्यम से जिन राइस मिलरों को धान बेचा गया है, अब वह भी किसानों को भुगतान करने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें