संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के 117 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से सभी उत्तीर्ण रहे। विद्यालय के टॉपर रहे अभिमन्यु (नॉन मेडिकल) ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के 10 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 35 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक और 48 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। शिवम गर्ग ने बायोलोजी विषय में 99 अंकों के साथ सर्वोच्च प्रदर्शन किया।
निदेशक डॉ. विनोद कुमार और चेयरपर्सन निधि कंसल ने उत्कृष्ट परिणामों के लिए सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय के सभी अध्यापकों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
मैनेजर गौरव गर्ग और प्रधानाचार्य डॉ संत कौशिक ने छात्रों की उपलब्धियों की प्रशंसा की और अध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एमडीएन ग्लोबल स्कूल हमेशा से ही अपने उत्कृष्ट परिणामों के लिए जाना जाता है, और इस वर्ष भी हमारे छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है।