सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सीवन में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान आयुष दुहन ने प्राप्त किया, उन्होंने 467 अंक (93.4 प्रतिशत) हासिल किए। द्वितीय स्थान पर पलक प्रीत कौर रही, जिन्होंने 500 में से 457 अंक (91.4 प्रतिशत) प्राप्त किए, जबकि तृतीय स्थान निखिल ने 500 में से 431 अंक (86.2 प्रतिशत) प्राप्त कर हासिल किया।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा ने सभी को बधाई दी। दुहन ने सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया। उन्होंने जेईई मेन्स में 4126 रैंक हासिल की है। पिता संदीप कुमार फाइन आर्ट्स प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। संवाद