फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला ने किया कैथल में इनेलो के जिला कार्यालय का उद्घाटन

विज्ञापन
abhay chotala - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय चौटाला ने मंगलवार सांय लघु सचिवालय के निकट जिला कार्यालय का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र मेें ऐसे मुद्दे उठाऊंगा कि पिछली बार तो एकाध बोलने को खड़ा हो जाता था, इस बार इनकी जाड़ भिंचवा द्यंगा। जिला अध्यक्ष राजा राम माजरा की मौजूदगी मेेें कार्यालय के शुभारंभ के बाद अभय चौटाला ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हमें आपस में जातियों में बंटने की बजाय किसान को एकजुट करना पड़ेगा। अगर किसान एक होकर अपनी लड़ाई नहीं लड़ेगा तो ये सरकार इन्हें मारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन

इनेलो नेता ने कहा कि अमेरिका जैसे देशों में इस महामारी से लड़ने के लिए सरकार अपने नागरिकों के खाते में दो हजार डॉलर डालकर उनकी मदद कर रही है और यहां प्रदेश की गठबंधन सरकार नागरिकों से ही पैसे मांग रही है। 1987 में चौधरी देवी लाल ने प्रोत्साहन स्वरूप गरीब के बच्चे को एक रुपया देने का काम किया था ताकि बच्चा अच्छी शिक्षा लेकर नौकर लग सके। विडंबना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बच्चों से पांच-पांच रुपये और किसानों से पांच किलो गेहूं कोरोना महामारी से लडऩे के लिए मांग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बरोदा उप-चुनाव भी आने वाला है, सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि जिन-जिन की रिश्तेदारियां या जान-पहचान इस हलके में है, वो उनसे संपर्क कर इस सरकार की पोल खोलने का काम करें व इनेलो उम्मीदवार को जिताने में भरपूर सहयोग करें। इस पर जनसमूह ने हाथ खड़ा कर सहमति जताई।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, वरिष्ठ नेता अशोक जैन, शशीभूषण वालिया, जसमेर तितरम, युवा कैथल से उम्मीदवार रहे एवं जिलाध्यक्ष अनिल तंवर, राममेहर खुराना, मोनी बालू, प्रदीप सिंहमार, संजीव छौत, कुलदीप माजरा, रणबीर फौजी, बलकार नैन, रामप्रकाश गोगी, हन्नी वालिया, भूपेंद्र जैलदार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें