फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन से करीब तीन किलोमीटर दूर पोलड़ पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार राजकुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीवन थाना में दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि 05 जुलाई को पिरथीपुर जिला रोपड पंजाब निवासी केवल सिंह सीवन से पोलड़ की ओर जा रहा था। पीछे से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे मोटर साइकिल सवार की मृत्यु हो गई। जो अपने पीछे दो लड़कियां व पत्नी को बिलखते छोड़ गया है। वह सीवन क्षेत्र में जेबीसी चालक का कार्य करता था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच अधिकारी राजेश कुमार को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें