फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अभय चौटाला ने रोड शो में किया शक्ति प्रदर्शन

Fri, 24 May 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कुरुक्षेत्र। इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने वीरवार को प्रचार के अंतिम दिन वीरवार को विशाल रोड शो निकाला। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।

लघु सचिवालय के निकट स्थित मैदान से इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा की अगुआई में यह रोड शो शुरू हुआ। अर्जुन चौटाला साथ में मौजूद रहे। कैथल के करनाल रोड से होते हुए जुलूस पिहोवा चौक पर पहुंचा। वहां पर रामपाल माजरा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जन नायक ताऊ देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए अभय चौटाला लोगों की आवाज बुलंद करते हैं। एक सच्चे नेता हैं। इसीलिए अभय चौटाला को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं। इसके बाद यह काफिला जींद रोड से होते हुए तितरम मोड पहुंचा जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रोड शो में वाहनों का काफिला कई किलोमीटर लंबा हो गया। मटौर में अभय चौटाला व भाकियू नेता सरदार गुरनाम सिंह चढूनी इस रोड शो में शामिल हुए।
विज्ञापन


पूरे रोड शो में अभय चौटाला को लेकर लोगों में विशेष क्रेज दिखाई दिया। पूरे दिन कार्यकर्ता अभय ही सत्य है, अभय को जितवाएंगे के नारे लगाते रहे। उन्होंने लोगों से मतदान की अपील की। बरसाना गांव के रोड़ समाज ने अभय चौटाला को समर्थन दे दिया। चौटाला ने कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में जाकर वोट की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें