फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरोही स्कूलों में 18 को होगी प्रवेश परीक्षा

Tue, 03 Feb 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। नए शैक्षणिक सत्र में जिले के तीनों आरोही स्कूलों में प्रवेश को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि आरोही स्कूलों में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। परीक्षा के संयोजक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी होंगे और परीक्षा केंद्र संबंधित खंड का आरोही स्कूल ही निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रवेश परीक्षा के आवेदन फार्म जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे। भरे हुए आवेदन फार्म 10 फरवरी को सायं 3 बजे तक संबंधित आरोही स्कूल में जमा करवाए जा सकेंगे।

आवेदन फार्म के साथ परीक्षार्थी की दो नवीन रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा। साथ ही परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड की एक प्रति साथ लानी होगी।
विज्ञापन


कोई भी विद्यार्थी वंचित न रहे : डीईओ

जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदन फार्म जमा करवाने की प्रक्रिया के लिए स्कूल स्टाफ की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि आरोही स्कूलों का शैक्षणिक परिणाम लगातार बेहतर रहा है और इन स्कूलों ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि आरोही स्कूल ग्योंग ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त कर न केवल जिले बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश को गौरवान्वित किया है। बैठक में उप-जिला शिक्षा अधिकारी जय भगवान, अधीक्षक सुरेश कौशिक, मृत्युंजय मारुति शर्मा सहित संबंधित तीनों खंड शिक्षा अधिकारी बिमला सिरोही, सुरेश कुमार नैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें