फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुमाड़ा को मिली आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात

Tue, 03 Feb 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
दुमाड़ा में लाइब्रेरी का उद्घाटन करती डीसी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला प्रशासन ने जनसेवा और ग्रामीण शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाते हुए गांव दुमाड़ा में आधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई है। उपायुक्त अपराजिता ने सोमवार को गांव में पहुंचकर विधिवत रूप से लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व जिला प्रशासन के रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की मांग उठाई थी। इस दौरान तत्कालीन डीसी प्रीति ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि गांव के युवाओं की पढ़ाई के लिए शीघ्र ही एक लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन ने अपने इस वादे को निभाते हुए सीएसआर फंड के माध्यम से लाइब्रेरी का निर्माण कार्य पूरा कराया, जिसका अब उद्घाटन कर इसे युवाओं को समर्पित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जनरल चौपाल में स्थापित इस लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां एक साथ 32 विद्यार्थी शांत वातावरण में बैठकर अध्ययन कर सकते हैं। लाइब्रेरी में दो कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे विद्यार्थी ऑनलाइन शैक्षणिक संसाधनों का भी लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान और अन्य उपयोगी विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकों की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त रोशनी, पंखे और आरामदायक फर्नीचर भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उद्घाटन के अवसर पर डीसी अपराजिता ने युवाओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है। यह लाइब्रेरी केवल एक भवन नहीं, बल्कि गांव के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला केंद्र है। युवाओं से ज्यादा अध्ययन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और वे गांव में रहकर ही बेहतर तैयारी कर सकेंगे। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रितू शर्मा, सरपंच सुषमा देवी, कुशलपाल, साधु राम, महीपाल, दलबीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें