फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ने तले पानी में पकौड़े, खच्चर से खिंचवाई का

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कैथल ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया और पिहोवा चौक पर पानी से पकौड़े बनाए। इस दौरान सरकार का पुतला भी फूंका गया। इससे पूर्व विरोध जताते हुए संकेतात्मक तौर पर खच्चर ने कार खींची और आगे सरकार के पोस्टर लगाए हुए थे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हएु पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप कुराड़ ने कहा है कि देश प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। सभी खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। लोगों को अपने को जीवित रखने के लिए दो जून की रोटी की व्यवस्था करने के लाले पड़े हुए हैं। पेट पालने के लिए आटा, दाल, चीनी, चावल, तेल के रेटों में इतनी वृद्धि हो गई है कि इनको जुटाना आम आदमी के बूते से बहार हो गया है। आटा, दाल, चीनी, चावल, मसाले तथा सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं, वहीं पिछले साल 117 में मिलने वाला सरसों का तेल अब 200 रुपये तक जा पहुंचा है। जिसको लेकर पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला एवं विधानसभाओं में कोरोना प्रोटोकाल की पालना करते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है ये इसी से जाहिर हो रहा है कि एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री गरीबों को नवंबर तक मुफ्त राशन देने की घोषणा कर रहे हैं वहीं हरियाणा सरकार राशन व्यवस्था को ही समाप्त करने की साजिश रच रही है। केंद्र सरकार ने अप्रैल 2020 से ही रसोई गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को समाप्त कर दिया गया है। युवा नेता जसविंदर राणा ने कहा कि देश प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी ने लोगों में त्राहि त्राहि मचा दी है, एक तरफ जहां कोरोना महामारी के चलते लोगों के काम धंदे ठप्प हो गए हैच ैं वहीं नौकरी करने वालों की नौकरियां भी छिन गई हैं। जिला सचिव राजबीर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार देश एवं प्रदेश स्तर पर पूरी तरह विफल हो चुकी है। सस्ता पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के वादे करके सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा सरकार ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। इसलिए इसे अब सत्ता पर रहने का हक खो दिया है। सुनील सेन, जोगिंदर यादव, राकेश, सौरभ सिंगला, युद्धवीर वालिया, कुलदीप, आदित्य पातलान, अरुण जाटव, बबली सेन, अमित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें