अपने कोच व प्रशिक्षकों के साथ धावक आंचल (विज्ञप्ति)
कलायत। राजीव गांधी खेल स्टेडियम बात्ता की एथलेटिक्स मिक्स नर्सरी की धावक आंचल ने सबसे तेज भाग कर दो स्वर्ण पदक जीते। आंचल ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर खेल नर्सरी, विद्यालय और पूरे गांव का नाम रोशन किया।
इससे पहले भी नर्सरी के खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया था। एथलेटिक्स नर्सरी कोच राजपाल ने बताया कि ग्राम पंचायत बात्ता के सहयोग से संचालित खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका परिणाम अब जिला स्तर पर स्वर्ण पदकों के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में नर्सरी के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। कोच राजपाल ने इस उपलब्धि के लिए सरपंच ग्राम पंचायत व विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के पीजीटी अशोक कुमार और डीपीई कुलदीप का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अनुशासन, नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के साथ खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं बल्कि बेहतर व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का आधार भी हैं।
अपने कोच व प्रशिक्षकों के साथ धावक आंचल (विज्ञप्ति)