फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से करें अपने दिन की शुरुआत : एसडीएम

विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसडीएम मनीष। विज्ञप्ति
विज्ञापन
गुहला-चीका। भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्व: प्रकाश लाल की 17वीं स्मृति दिवस पर चीका हुड्डा आर-3 योग पाठशाला केंद्र में विशेष योग व श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम मनीष कुमार यादव मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संस्थापक स्व: प्रकाश लाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एसडीएम ने कार्यक्रम में शामिल होकर योग का अभ्यास किया। एसडीएम ने सभी योग साधकों को कहा कि स्व: प्रकाश लाल ने अपने जीवन के दौरान देश-विदेश में योग के माध्यम से लोगों को खुशहाल जीवन यापन करने का मार्ग दिखाया है। उनके दिखाए मार्ग पर आज संस्थान देश और विदेश में संचालित योग केंद्रों के माध्यम से निशुल्क सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि योग हमारे स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। योग करने से व्यक्ति जहां शारीरिक तौर पर मजबूत बनता है, वहीं मानसिक रूप में भी वृद्धि होती है। योग संस्थान के पदाधिकारियों ने एसडीएम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्रेम गर्ग, केवल जिंदल, प्रेम पुनिया और रविन्द्र बिंदलिश आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसडीएम मनीष। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें