फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह का हिस्सा नहीं बनेगी आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। आम आदमी पार्टी के प्रांतीय वरिष्ठ उप प्रधान अनुराग ढांडा ने 25 सितंबर को कैथल में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल के सम्मान में इनेलो द्वारा प्रस्तावित समारोह को लेकर पार्टी की स्थिति स्पष्ट की है। वे रविवार को कलायत हलका के गांव बात्ता में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से मुखातिब हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो द्वारा स्वर्गीय ताऊ देवी लाल के सम्मान समारोह के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास किया जा रहा है। वास्तव में ताऊ सभी वर्गों के नेता थे, हैं और रहेंगे। इसलिए उन्हें केवल इनेलो पार्टी के बंधन में बांधना उचित नहीं। जरूरत उनकी विचारधारा को आत्मसात करते हुए किसान, मजदूर, कर्मचारी, बड़े-बुजुर्गों और आम आदमी के उत्थान के लिए संघर्ष करने की है। आम आदमी पार्टी कैथल में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह का हिस्सा बनने की बजाए उनके प्रति अपनी आस्था व निष्ठा रखते हुए उनकी सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें