फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आम आदमी पार्टी ने कलायत नपा जस्सी को उतारा मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। आम आदमी पार्टी ने कलायत नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जस्सी राणा को चुनावी मैदान में उतारा है। जस्सी राणा की आयु 43 वर्ष और शिक्षा 12वीं पास है। उनका अपना व्यवसाय है। जस्सी राणा वर्ष 2000 से ही राजनीति में सक्रिय हैं और पिछले 12 सालों से आम आदमी पार्टी के लिए विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में वे आम आदमी पार्टी किसान सेल प्रदेश सह सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सामाजिक मुद्दों को लेकर जस्सी राणा लगातार चर्चाओं में रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने नशे को लेकर कलायत में एक सामाजिक अभियान चलाया जिसके परिणाम स्वरूप कलायत में नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। इन्हीं सामाजिक मुद्दों को उठाने के परिणाम स्वरुप राणा को पार्टी ने कलायत नगर पालिका चेयरपर्सन का टिकट दिया है। जस्सी राणा का संकल्प है कि वह अपने चुनाव में किसी भी प्रकार का नशा नहीं बाटेंगे। उन्होंने और सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से भी अपील की है कि है चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार का नशा अपने मतदाताओं में न बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें