फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार अपडेट का काम तेजी से जारी : एडीसी

Wed, 30 Jul 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) दीपक बाबू लाल करवा ने मंगलवार को जानकारी दी कि जिले में नागरिकों की सुविधा के लिए आधार कार्ड में अपडेट और दुरुस्तीकरण का कार्य तेजी से जारी है। यह कार्य शिक्षा, स्वास्थ्य, एसयूडीए और क्रीडा विभाग की आधार मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है। विशेष रूप से क्रीडा विभाग द्वारा यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी खंडों में आधार से संबंधित कार्य समुचित और प्रभावी ढंग से किए जा रहे हैं। बीते तीन महीनों में जिले में 9,183 आधार कार्डों में पंजीकरण, अपडेट और सुधार का कार्य किया गया है।
विज्ञापन


एडीसी ने बताया कि खंड स्तर पर समय-समय पर विशेष आधार शिविरों का आयोजन भी किया जाता है, जिससे नागरिक अपने नजदीकी क्षेत्र में ही सुविधाजनक तरीके से आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं प्राप्त कर सकें।



यहां कोई भी नागरिक अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ आकर नया आधार कार्ड बनवा सकता है या पुराना अपडेट करवा सकता है, वह भी निःशुल्क।

महत्वपूर्ण निर्देश: एडीसी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र बनाने वाले सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई नागरिक आधार से संबंधित कार्य के लिए आता है, तो उसका कार्य नियमानुसार व पारदर्शिता से किया जाए। आधार कार्य के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, और यदि कोई कर्मचारी शुल्क की मांग करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एडीसी ने आमजन से अपील की कि वे केवल निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें और यदि कोई अतिरिक्त शुल्क मांगा जाए, तो उसकी शिकायत बेझिझक करें।

खंडवार आंकड़े

कैथल
1,898

सीवन
530

पूंडरी
1,014

कलायत
1,654

राजौंद
1,087

ढांड
1,950

गुहला
1,050

ऑनलाइन विकल्प

स्वयं भी कर सकते हैं

नागरिक स्वयं भी माई आधार पोर्टल पर जाकर नाम, पता, जन्मतिथि और लिंग से संबंधित अपडेट नि:शुल्क कर सकते हैं। निर्धारित आयु वर्ग (5–7 वर्ष और 15–17 वर्ष) के बच्चों के लिए फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो अपडेट एक बार निशुल्क किया जाता है।





शिकायत दर्ज करें

n
यदि किसी कर्मचारी द्वारा शुल्क मांगा जाता है, तो नागरिक शिकायत ईमेल: adcktlhry.nic.in या दूरभाष नंबर: 01746-234203 पर दर्ज करा सकते हैं।





सेवाएं इन केंद्रों पर

सेवा उपलब्ध





n
नगर पालिका कार्यालय

n
बीडीपीओ कार्यालय (कैथल, चीका, सीवन, पूंडरी)

n
नगर पालिका (कलायत, राजौंद, पूंडरी)

n
तहसील कार्यालय ढांड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें