फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में एप से दुकानदारों को ठगने वाला युवक दबोचा

Wed, 20 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पकड़े गए युवक के मोबाइल पर आया सक्सेसफुल का मैसेज दिखाते दुकानदार
विज्ञापन
कलायत। शहर में फर्जी मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर दुकानदारों से ठगी करने का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम एक युवक ने दुकानदारों से सामान लेने के बाद फोन-पे से भुगतान करने का दावा किया और मोबाइल स्क्रीन पर फर्जी ‘पेमेंट सक्सेसफुल’ संदेश दिखाया।
विज्ञापन


राशि खाते में न पहुंचने पर दुकानदारों को शक हुआ और उन्होंने युवक को पकड़कर उसका मोबाइल जांचा। जांच में सामने आया कि आरोपी असली फोन-पे जैसी दिखने वाली फर्जी स्क्रीन जनरेटर एप का इस्तेमाल कर रहा था।

दुकानदारों ने एप की जांच के दौरान बड़ी रकम की डमी ट्रांजेक्शन कर फर्जीवाड़े की पुष्टि की। आरोप है कि युवक इस तरीके से कई दुकानदारों को ठग चुका है। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें