फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीमार मां को खाना देने जा रहे युवक पर तलवार और गंडासियों से हमला

Tue, 24 Jun 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के शक्ति नगर में अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार मां के लिए खाना लेकर लौट रहे युवक पर 10 से 12 युवकों ने मिलकर तलवार और गंडासियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में छह नामजद सहित कुल 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शक्ति नगर निवासी प्रदीप उर्फ श्रवण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर उसकी साहिल और शुक्कु शक्ति नगर से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में गत 21 जून की शाम करीब सात बजे वह अपनी बाइक पर एक निजी अस्पताल से खाना लेकर घर लौट रहा था। जब वह शक्ति नगर खेड़ा के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही साहिल, खुशीराम, सोनू डोहर, हर्ष, समीर, शुक्कु व अन्य युवक मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रदीप के अनुसार, आरोपियों ने उसकी बाइक रोक ली और अचानक तलवार व गंडासियों से हमला कर दिया। सिर पर तलवार लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इस दौरान उसका मोबाइल और बीस हजार रुपये भी गिर गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ट्रैक्टर पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद

कैथल। थाना पूंडरी पुलिस ने खेत में पानी को लेकर हुए विवाद के दौरान ट्रैक्टर पर गोली चलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसआई रामबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच करते हुए हजवाना निवासी आरोपी करतार सिंह को काबू किया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हजवाना निवासी बहादुर सिंह ने शिकायत दी थी कि उसने खेत में धान की रोपाई (जीरी) के लिए पानी छोड़ा हुआ था। इसी दौरान ट्रैक्टर निकालते समय साझी गली में पानी चला गया, जिससे नाराज होकर करतार सिंह ने गाली-गलौच करते हुए ट्रैक्टर पर फायर कर दिया। बहादुर सिंह ने समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक 12 बोर की दो नाली बंदूक और एक खाली कारतूस का खोल बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें