फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किराये के कमरे में करवाई गई थी डिलीवरी

Tue, 24 Jun 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका (कैथल)। भागल गांव में नवजात की हत्या मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने अपने नवजात शिशु की हत्या गांव में किराये पर लिए गए एक मकान में की, जहां दो अन्य महिलाओं की मदद से उसने बच्चे को जन्म दिया था। यह

डिलीवरी उसके ससुराल के बजाय गुप्त स्थान पर इसीलिए करवाई गई, ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्चे के रोने की आवाज न फैले, इसके लिए महिला ने उसके मुंह में राख भर दी और फिर चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला का पति पिछले तीन वर्षों से विदेश में रह रहा है, ऐसे में यह बच्चा कथित रूप से गलत संबंधों का परिणाम बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद दो महिलाएं अभी गिरफ्त से बाहर हैं। जहां पर इन दोनों ने महिला की डिलीवरी करवाई थी, अब उसके मकान मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


बैग से मिला नवजात का शव ः घटना का खुलासा उस समय हुआ जब महिला की ननद ने घर के पशुबाड़े में रखे एक बैग में बच्चे का शव देखा। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने

पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

सास की शिकायत पर दर्ज हुआ था तीनों महिलाओं पर केस ः

महिला की सास फूलवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें बहू सहित गांव की दो अन्य महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया था। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पहले इलाज के लिए गुहला अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दो अन्य महिलाओं की अब तक गिरफ्तारी नहीं ः इस मामले में शामिल अन्य दो महिलाओं की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पहल मकान मालिक से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


आरोपी महिला को प्रसव के बाद खून की कमी हो गई थी, इसलिए उसे न्यायिक हिरासत में ही उपचार दिया जा रहा है। जल्द ही उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर बलबीर सिंह, चीका थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें