फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती कर एक साथ रह रहे युवक-युवती ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कालोनी में रह रहे युवक और युवती ने आपस में झगड़ा होने के बाद आत्महत्या कर ली। खुद को भाई-बहन बताकर किराये के कमरे में रहने वाले युवक ने गांव जाकर खेत में पेड़ से फंदे पर लटककर तो इसकी जानकारी होने पर युवती ने कमरे में ही पंखे से लटककर जान दे दी। युवती ने सुसाइड नोट में युवक को भाई नहीं, बल्कि दोस्त बताया है। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवती गांव डोहर की रहने वाली थी और युवक गांव खुराना का था। युवक शादीशुदा था। दोनों के गांव आस-पास ही हैं। दोनों शहर में भाई बहन बताकर रह रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर रविवार को झगड़ा हुआ। जिसमें युवक ने गांव में जाकर खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी मिलने पर युवती ने भी मकान में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें युवती ने युवक को अपना भाई नहीं, बल्कि अपना दोस्त बताया है।
एसएचओ सिटी शिवकुमार ने बताया कि युवक युवती के लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात पता चली है। सुसाइड नोट में युवती ने युवक को अपना भाई नहीं बल्कि दोस्त बताया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें